क्या ऐश्वर्या शर्मां बनेंगी नई दयाबेन? मिमिक्री देख फैंस ने मेकर्स से कर दी रिक्वेस्ट

TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन का किरदार निभाकर दिशा वकानी फेमस हो गई थीं. दिशा ने अपने किरदार से घर-घर में अलग पहचान बना ली थी. दिशा ने बेटी के जन्म के टाइम पर लीव ली थी और उसके बाद से वह शो में वापस ही नहीं आईं हैं. कई साल हो गए मेकर्स नई दयाबेन लाने की कोशिश कर रहे हैं मगर अभी तक किसी की एंट्री नहीं हो पाई है. अब मेकर्स ने खुद नई दयाबेन ढूंढकर दे दी है और उनसे कास्ट करने की रिक्वेस्ट की है. ये कोई और नहीं बल्कि टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा है. ऐश्वर्या को बिग बॉस के बाद से खूब फेम मिला है.

बिग बॉस फेम ऐश्वर्या और नील ने हाल ही में लाइव किया था. जिसमें एक फैन ने ऐश्वर्या से दयाबेन की मिमिक्री करने के लिए कहा था. ऐश्वर्या ने इतनी बढ़िया मिमिक्री की तो फैंस ने मेकर्स से अब उन्हें कास्ट करने के लिए कह दिया है.

ऐश्वर्या की वीडियो हुआ वायरल
ऐश्वर्या ने हाल ही में बिग बॉस से बाहर आने के बाद इंस्टाग्राम लाइव किया था. जहां पर फैंस को उन्होंने प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया भी कहा. फैंस कमेंट करके ऐश्वर्या से बात कर रहे थे. तब एक फैन ने कमेंट किया कि दयाबेन की मिमिक्री करो. तब ऐश्वर्या ने दयाबेन की तरह ‘हे मां माताजी’ बोला. ऐश्वर्या का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Next Daya Ben for #TMKOC !!

~ Cutest couple ever 🌟

•• Retweet if you want her as Daya Ben🔁••#NeilBhatt #NeilArmy @neilbhatt4 #BB17 #BigBoss17 #AishwaryaSharma @AishSharma812 pic.twitter.com/CLZJYFNZjy

— 𝐓𝐞𝐚𝐦 𝐍𝐞𝐢𝐥 𝐁𝐡𝐚𝐭𝐭 ✨ (@TeamNeilBhattFC) January 16, 2024

बता दें ऐश्वर्या सीरियल गुम है किसी के प्यार में पाखी का किरदार निभाकर फेमस हुईं थीं. इसी शो पर उन्हें अपना जीवनसाथी नील भट मिले थे. दोनों को सेट पर ही प्यार हो गया था और उसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे. बिग बॉस में दोनों ने बतौर कपल एंट्री की थी.

बिग बॉस में नील ऐश्वर्या के साथ खड़े रहे थे. कोई भी अगर ऐश्वर्या को कुछ कहता था तो नील उनके लिए बोलते थे. ये टीवी के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं.

ये भी पढ़ें: अंडरवर्ल्ड डॉन की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं ये एक्ट्रेस, कई साल जेल में भी रहने के बाद जानें अब कहां और किस हाल में गुजार रही हैं जिंदगी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top